फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महर्षि महेश योगी के भावातीत ध्यान से कराया रूबरू

महर्षि महेश योगी के भावातीत ध्यान से कराया रूबरू

Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
महर्षि महेश योगी के भावातीत ध्यान से कराया रूबरू
ब्यूरो/मुनिकीरेती । मुनिकीरेती में आयोजित ऋषिकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पांचवें दिन प्रतिभागियों को विश्व में भावातीत ध्यान के प्रणेता महर्षि महेश योगी की ध्यान विधि की जानकारी दी गई। इस दौरान महर्षि के स्वर्गाश्रम स्थित तपस्थली शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया में भावातीत ध्यान योग से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट विश्राम गृह में आयोजित ऋषिकेश इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के पांचवें दिन शुक्रवार को कत्थक नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली की नृत्यांगना प्रज्ञा श्रीवास्तव ने कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान तबले पर पर्नानंदी ने बेहतरीन संगत देकर प्रस्तुति को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में महर्षि महेश योगी फाउंडेशन के प्रमुख आनंद श्रीवास्तव ने महर्षि महेश योगी के भावातीत ध्यान योग से संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया में महर्षि द्वारा साधकों को दी जाने वाली भावातीत ध्यान योग की कक्षाओं के बारे में भी प्रतिभागियों को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि महर्षि महेश योगी ने शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया से ही भावतीत ध्यान योग की विधि को विश्वभर में प्रचारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे सत्र में महर्षि महेश योगी के समय में शंकराचार्यनगर चौरासी कुटिया में भावातीत ध्यान योग से संबंधित गतिविधियों पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस अवसर पर फिल्म फेस्टिवल की डायरेक्टर तेजस्वी गिरि, डॉ. जोन कोनहास, विशाल, आकाश, पीयूष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed