फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीएम योगी के पिता दिल्ली एम्स रैफर

सीएम योगी के पिता दिल्ली एम्स रैफर

Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी के पिता दिल्ली एम्स रैफर
ब्यूरो/डोईवाला (देहरादून)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को आंतों में संक्रमण होने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट से एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को जौलीग्रांट से एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली भेजा गया है।
विज्ञापन

आनंद सिंह बिष्ट को डिहाइड्रेशन के चलते 12 मार्च को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनको छुट्टी देने की व्यवस्था की जा रही थी। इसी बीच उनको आंतों में कुछ परेशानी महसूस हुई। हिमालयन अस्पताल के गेस्ट्रो सर्जन के बाहर होने के चलते दून अस्पताल के डॉ. विपुल कंडवाल ने उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद हिमालयन अस्पताल प्रशासन और उनकी राय के बाद उनको दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया। दून अस्पताल के गेस्ट्रो सर्जन डॉ. विपुल कंडवाल ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट खतरे से बाहर हैं। बेहतर उपचार के लिए सरकार, हिमालयन अस्पताल और उनके परिजनों से मशवरे के बाद उन्हें दिल्ली एम्स भेजने का निर्णय लिया गया है। हिमालयन अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वाईएस बिष्ट ने बताया कि आनंद सिंह बिष्ट को एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed