{"_id":"5aabfb784f1c1ba4238b5975","slug":"152122071815-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...ग्राम प्रधान पर लगाया विकास कार्यों में मनमानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...ग्राम प्रधान पर लगाया विकास कार्यों में मनमानी का आरोप
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। गोर्थिकांडा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर निर्माण कार्यों में मनमानी का आरोप लगाया है। जबकि प्रधान ने प्रस्तावों के अनुसार ही निर्माण कार्य किए जाने की बात कही है। इस संबंध में ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से भी जांच की मांग की है।
ग्राम प्रधान की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की जांच की मांग के लिए ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी आरसी नौटियाल को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान अपनी इच्छा के अनुसार गांव में सार्वजनिक हित से जुड़े निर्माण कार्यों के स्थान पर व्यक्तिगत कार्य करवा रही है। कहा कि पृथुधार तोक में दो वर्ष पूर्व सीसीमार्ग निर्माण के लिए बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन मार्ग के निर्माण पर सरकारी रोक की बात कह कर निर्माण कार्य नही करवाया गया, जिससे मार्ग जर्जर व जानलेवा बना है। ग्रामीणों का कहना है कि रूणसारी तोक में भी पिछली जनवरी से पुस्ता निर्माण का कार्य किया जा रहा था, लेकिन वह भी बंद कर दिया गया है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि प्रधान सरकारी बजट से सार्वजनिक मार्गों के निर्माण के स्थान पर लोगों के घरों के निजी रास्ते बना रहीं है। ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेंद्र नेगी, रोशन सिंह, सोनी देवी, जगत सिंह, सीता देवी, नकरी देवी, किरण, रजनी देवी, रामप्यारी, प्रतिभा, पुष्पा देवी व गुड्डी देवी आदि शामिल थे। दूसरी ओर ग्राम प्रधान सरिता नेगी का कहना है कि ग्राम पंचायत के प्रस्तावों के अनुसार ही निर्माण कार्य करवाए जा रहे है। सीसीमार्ग निर्माण पर सीडीओ की ओर से रोक लगाई गई है, जिससे सीसी निर्माण कार्य नही हो पा रहे है।