{"_id":"5aabfb734f1c1ba8758b5bd2","slug":"15212207139-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपांणा में मिला मादा गुलदार का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपांणा में मिला मादा गुलदार का शव
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। सुपांणा गांव में मादा गुलदार का शव मिला है। वन विभाग इसे प्राकृतिक मौत मान रहा है। हालांकि मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी के लिए गुलदार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
शुक्रवार सुबह सुपाणा के ग्रामीणों ने जल विद्युत परियोजना झील के डीएसबी (डी सिल्ट बेसिन) के समीप गुलदार को पड़े देखा, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग व तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग के कर्मियों ने देखा कि गुलदार मृत अवस्था में है। वन क्षेत्राधिकारी कुशाल सिंह रावत ने बताया कि गुलदार मादा है, जिसकी उम्र करीब 3 वर्ष है। रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत प्राकृतिक लग रही है। फिर भी मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। वन विभाग के कर्मियों ने गुलदार के शव को जलाकर निस्तारित किया।