फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रोज सैनिकों की लाशों से जिगर हमारे जलते हैं...

रोज सैनिकों की लाशों से जिगर हमारे जलते हैं...

Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
रोज सैनिकों की लाशों से जिगर हमारे जलते हैं...
ब्यूरो/डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) जौलीग्रांट के स्थापना दिवस समारोह के अंतिम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात कवियों ने अपनी रचनाओं से व्यवस्थाओं पर प्रहार करते हुए सामाजिक ताने-बाने और राजनीति पर तंज कसे। एसआरएचयू परिसर में बृहस्पतिवार अंतिम दिन कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। देश के विभिन्न शहरों से आए नामचीन कवियों ने शानदार प्रस्तुतियों से माहौल रंगमय कर दिया। कवियों ने जहां अपनी रचनाओं से लोगों को लोटपोट किया वहीं, सामाजिक ढांचे का मजबूत बनाने का संदेश भी दिया। वीर रस के कवि विनीत चौहान ने अपनी रचना ‘बहुत हो चुका मोदी जी ये मौन तुम्हारे खलते हैं, रोज सैनिकों की लाशों से जिगर हमारे जलते हैं’ से लोगों को झकझोर दिया।
विज्ञापन

दिल्ली की डॉ. सरिता शर्मा ने ‘सारी दुनिया से दूर हो जाऊं , तेरी आंखों का नूर हो जाऊं, तेरी राधा बनूूं न बनूं तेरी मीरा जरूर हो जाऊं’ की प्रस्तुति से माहौल खुशनुमा कर दिया। अलीगढ़ से आए विष्णु सक्सेना ने ‘रेत पर नाम लिखने से क्या फायदा, एक आई लहर कुछ बचेगा नहीं’ की प्रस्तुति दी। जबलपुर के सुदीप भोला ने ‘कांग्रेस आई दफ्तर में बोल रहे थे रागा, जोगन हो गई पार्टी हमारी डर मोदी से लागा’ से लोगों को गुदगुदाया। जयपुर से आए हास्य कवि संपत्त सरल ने सर्वाधिक वाहवाही बटोरी। उन्होंने ‘लगाते चलो अपनी कोई दुकान दिल्ली में, पकौडे़ बेचने का हो गया ऐलान दिल्ली में’ के माध्यम से तंज कसा। हास्य रचनाओं से उन्होंने लोगों को हंसने पर विवश कर दिया। एसआरएचयू कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने कवियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. विजेंद्र चौहान, डॉ. सुनील सैनी, डॉ. मुस्ताक अहमद, विनय उनियाल, डॉ. एसएल जेठाणी, डॉ. वाईएस बिष्ट और डॉ. संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed