{"_id":"5aaaa5344f1c1bac758b5887","slug":"152113309715-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गोपेश्वर-पोखरी सड़क का दो दिनों में निरीक्षण कर सुधारीकरण के दिये आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गोपेश्वर-पोखरी सड़क का दो दिनों में निरीक्षण कर सुधारीकरण के दिये आदेश
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी आशीष जोशी ने गोपेश्वर-पोखरी सड़क की खस्ताहालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने लोनिवि और एडीबी के अधिकारियों को सड़क का दो दिनों में संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र सुधारीकरण करने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सीमा सड़क संगठन, लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व चिह्नित दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर, पैराफिट, रिफ्लेक्टर सहित सुरक्षा कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में चिह्नित सभी 37 संवेदनशील स्थानों पर मशीनों और मानव संसाधनों की तैनाती के भी निर्देश दिए। डीएम ने जिले में ड्रंक एंड ड्राइव और ओवर लोडिंग पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस को विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने नगर क्षेत्रों में सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को प्रभावी रूप से हटाने के लिए अधिशासी अधिकारियों को भी आदेश दिए। इस मौके सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।