फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए राज्यसभा सांसद

सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए राज्यसभा सांसद

Thu, 15 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए राज्यसभा सांसद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद केसी त्यागी और दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने बुधवार को परमार्थ निकेतन पहुंचकर सांध्यकालीन गंगा आरती में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की व आशीर्वाद लिया।

राज्यसभा सांसद केसी त्यागी सपरिवार और दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल बुधवार के सपरिवार परमार्थ निकेतन पहुंची थीं। सांसद केसी त्यागी ने आश्रम द्वारा गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि बढ़ते महिला अपराधों को लेकर कठोर कानून बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं के विचारों में सकारात्मक परिवर्तन के साथ भी कार्य करने की आवश्यकता बताई। इस मौके पर स्वामी ने महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, बाल विवाह, स्वच्छता और शौचालय को लेकर चलाए जा रहे जागरूक कार्यक्रमों और युवाओं की चिंतन शैली को सकारात्मक दिशा देने के लिए कार्यशालाओं के आयोजन पर चर्चा की। स्वामी चिदानंद ने कहा कि महिलाएं समाज का आधार हैं, फिर भी देश और दुनिया के कई हिस्सों में महिलाओं की भूमिका को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed