फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रजनीकांत ने योग से की दिन की शुुरुआत

रजनीकांत ने योग से की दिन की शुुरुआत

Thu, 15 Mar 2018 01:27 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
रजनीकांत ने योग से की दिन की शुुरुआत
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीन दिवसीय प्रवास पर तीर्थनगरी पहुंचे फिल्म स्टार रजनीकांत ने बुधवार सुबह योगाभ्यास से दिन की शुरुआत की। इसके बाद आध्यात्मिक गुरु ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती समाधि मंदिर में पूजा की और गूलर स्थित वशिष्ठ गुफा के दर्शन किए।
दयानंदनगर (शीशमझाड़ी ) स्थित दयानंद आश्रम में बीते मंगलवार को पहुंचे फिल्म अभिनेता रजनीकांत बुधवार को तड़के पांच बजे उठे। आश्रम के महाप्रबंधक गुणानंद रयाल ने बताया कि रजनीकांत ने पहले योगाभ्यास किया और इसके बाद आश्रम परिसर स्थित ब्रह्मलीन स्वामी दयानंद सरस्वती के समाधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर से निकलकर मोक्षदायिनी मां गंगा का आचमन कर आशीर्वाद लिया और दक्षिण भारतीय व्यंजन उपमा और चटनी का नाश्ता किया। इसके बाद सुबह करीब नौ बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर स्थित वशिष्ठ गुफा के लिए दर्शन के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि फिल्म स्टार रजनीकांत आध्यात्मिक यात्रा के तहत दयानंद आश्रम में तीन दिवसीय प्रवास पर हैं। वह स्वामी दयानंद सरस्वती के शिष्य हैं और परिवारीजनों के साथ तीर्थनगरी पहुंचे हैं।
विज्ञापन

झलक पाने को बेताब दिखे फैंस
बॉलीवुड और दक्षित भारतीय फिल्मों में शानदार अभिनय से प्रशसंकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले फिल्म अभिनेता रजनीकांत को देखने के लिए प्रशंसक बेताब दिखे। उनके ऋषिकेश में होने की भनक लगते ही बुधवार को विभिन्न स्थानों से प्रशंसक आश्रम में अभिनेता से मिलने के लिए पहुंचे गए, लेकिन रजनीकांत के सुबह ही वशिष्ठ गुफा के दर्शन को निकलने के चलते फैंस मायूस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed