फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला

बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला

Wed, 14 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

विद्युत विभाग की लापरवाही से भीमावाला में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पंचायत घर के पास सोमवार रात एक जंक लगा बिजली पोल टूट कर गिर गया। इस हादसा में कोई जान माल का नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन हादसा अगर दोपहर के समय होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
सोमवार देर रात पंचायत घर के पास एक जंक लगा बिजली पोल का ऊपरी हिस्सा टूट कर नीचे जमीन पर जा गिरा। हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग घरों में सोए हुए थे। पोल के गिरने से बिजली की तारें कई मकानों की छत और मैदान पर गिर गई। पूरी रात बिजली की तारों में करंट दौड़ता ही रहा। मंगलवार सुबह लोगों ने जब यह दृश्य देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे यूपीसीएल कर्मियों ने लाइन को काट घरों की बिजली बंद कर दी। इस दौरान बिजली पोल के टूटने से करीब 10 घरों की बत्ती गुल हो गई है। उधर, एसडीओ गुरदीप सिंह ने बताया कि पोल को बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। बुधवार तक बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट
लंबे समय से पोल हटाने की कर रहे थे मांग
पूर्व ग्राम प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि लंबे समय से पोल क्षतिग्रस्त था। लोग लाइन को पोल से हटाने की मांग कर रहे थे। लेकिन विभागीय अधिकारी लोगों की बात को नजरअंदाज किया जा रहा था। रोजाना शाम के समय पोल के पास स्थित मैदान में बच्चे खेलते हैं। ऐसे में यदि शाम के समय पोल टूटता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed