फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र-छात्रओं को निशुल्क कोचिंग देगी महासभा

छात्र-छात्रओं को निशुल्क कोचिंग देगी महासभा

Wed, 14 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्रओं को निशुल्क कोचिंग देगी महासभा
ब्यूरो/डोईवाला। अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा छदम्मीवाला इकाई की बैठक में संगठन के शिक्षित लोगों द्वारा पिछड़े और निर्धन वर्ग छात्र छात्राओं को निशुल्क कोचिंग देने का निर्णय लिया गया। तय किया गया कि पिछड़े वर्ग के शैक्षिक उन्नयन के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा। मारखम ग्रांट के छदम्मीवाला गांव में आयोजित बैठक में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अजय राजपूत ने कहा कि निर्धन और उपेक्षित वर्ग के छात्र छात्राओं को शिक्षित करने के लिए निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जा रही है। महासभा विद्यार्थियों को चिह्नित कर ग्रुप बनाकर शिक्षा के साथ जोड़ने के लिए काम कर रहा है।
विज्ञापन

कहा कि संगठन को ग्राम स्तर तक विस्तार दिया जा रहा है। संगठन से जुड़े शिक्षक नरेश वर्मा, दीपचंद वर्मा, कृष्णा कुमारी, रेखा देवी, चंद्रेश कुमार को कोचिंग का दायित्व दिया गया। तय किया गया कि कुड़कावाला को निशुल्क कोचिंग का केंद्र रखा जाएगा। छात्रों को गाइडेंस और काउंसिलिंग दी जाएगी। बैठक में सुमित लोधी, टिंकू, सुंदर लोधी, कृष्णा राजपूत, सरस्वती देवी, उषा देवी शिल्पी, जोनी लोधी, लवेश, मदनलाल लोधी, मनोज लोधी, अशोक कुमार वर्मा, भगवान सिंह लोधी, रवि लोधी, सागर लोधी, अमन लोधी, ऋतिक, जयपाल लोधी,प्रदीप, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed