{"_id":"5aa8014f4f1c1bbf088b505d","slug":"15209600659-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गले में फांस लगाकर महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में फांस लगाकर महिला ने दी जान
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। ल्वाणी गांव में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की वजह पता नहीं चल पाई है। राजस्व पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पति ल्वाणी गांव निवासी दर्शन सिंह के मुताबिक उसकी पत्नी विमला देवी (30) की तबियत खराब थी। बीते सोमवार रात को वह बिना खाना खाए ही अपने कमरे में सो गई, जबकि वह दूसरे कमरे में सो गया। मंगलवार सुबह सात बजे वह अपनी पत्नी को जगाने गया तो वह छत पर रस्सी के सहारे झूल रही थी। उसकी चीख-पुकार पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी।
नायब तहसीलदार बच्चीराम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया गया है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। दर्शन सिंह की आठ साल पहले शादी हुई थी। उसके बच्चे नहीं हैं। ब्यूरो