{"_id":"5aa801454f1c1b90778b54f2","slug":"152096005515-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज छात्रों ने विधायक को नहीं करने दिया शौर्य दीवार का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज छात्रों ने विधायक को नहीं करने दिया शौर्य दीवार का अनावरण
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में शौर्य दीवार का अनावरण करने पहुंचे बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा। छात्रों ने विधायक को बैरंग लौटा दिया। छात्रों ने कहा कि विगत वर्ष उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने प्रवक्ताओं की कमी को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल बाद भी प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हो पाई है। बाद में विधायक के कहने पर प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी ने शौर्य दीवार का अनावरण किया।
मंगलवार को महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में शौर्य दीवार के उद्घाटन के लिए बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के पहुंचने का कार्यक्रम था। दीवार पर देश के 21 परमवीर चक्र विजेताओं के चित्र लगाए गए हैं। सुबह ग्यारह बजे विधायक महेंद्र भट्ट महाविद्यालय पहुंचे तो छात्रों ने उन्हें शौर्य दीवार का अनावरण ही नहीं करने दिया। छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित और अनूप सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन और शिक्षा शास्त्र में प्रवक्ताओं के पद रिक्त चल रहे हैं। उच्च शिक्षामंत्री धन सिंह ने जल्द प्रवक्ताओं की तैनाती का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक प्रवक्ताओं की तैनाती नहीं हुई। इसके बाद विधायक ने प्राचार्य प्रो. केएल मालगुड़ी को शौर्य दीवार का अनावरण करने को कहा। इसके बाद विधायक लौट गए। इधर, विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की तैनाती की प्रक्रिया चल रही है। इस मौके पर यूआर संदीप नेगी, प्रकाश भंडारी, सौरभ भाटिया, अभिषेक आदि मौजूद थे।