{"_id":"5aa801404f1c1bac758b5392","slug":"152096005019-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठवासियों ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठवासियों ने हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का किया विरोध
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ/गोपेश्वर। जोशीमठ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का विरोध किया। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया यदि हेलंग से मारवाड़ी तक बाईपास मार्ग का सर्वे कार्य नहीं रुका तो आंदोलन किया जाएगा।
पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र सती, ठाकुर सिंह राणा, भगवती प्रसाद कपरवाण और सुरेंद्र सिंह भिलंगवाल ने कहा कि जोशीमठ के अस्तित्व को बचाने के लिए मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से भेंट की जाएगी। इस मौके पर व्यापार मंडल संरक्षक माधव प्रसाद सेमवाल, अमित सती, भुवन चंद्र उनियाल, विशन सिंह बिष्ट, हरीश भंडारी, मोहन सिंह, उमेश लाल शाह और कमल रतूड़ी आदि मौजूद थे।
वहीं बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने डीएम आशीष जोशी को पत्र लिखकर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर सर्वे कार्य हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के बजाय जोशीमठ नगर से करने की बात कही है। कहा कि सर्वे को तत्काल रोककर जोशीमठ नगर को परियोजना से लाभान्वित किया जाए।