{"_id":"5aa7fd854f1c1b8e778b53ee","slug":"15209590952-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपा भट्ट बनी जिला सह संयोजक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपा भट्ट बनी जिला सह संयोजक
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 27 मार्च को पांडुकेश्वर से शुरू होने वाली समग्र गंगा जन जागरण यात्रा 29 मार्च को रात्रि विश्राम के लिए कर्णप्रयाग पहुंचेगी। वहीं गंगा संरक्षण और सफाई की दिशा में काम करने वाले विभिन्न लोगों को भी यात्रा समिति सम्मानित करेगी। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें दीपा भट्ट को कार्यक्रम की जिला सह संयोजक, मनोरमा नैनवाल को नगर संयोजक और सरोज हटवाल को नगर सहसंयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में गंगा समग्र के जिला संयोजक हर्षवर्धन नवानी, परिपूरन सिंह रावत, सह जिला कार्यवाह विष्णु दत्त भट्ट, भास्करानंद डिमरी, चिंतामणि सेमवाल, राम प्रसाद मैठाणी, सभासद चेतन मनोड़ी, मनोरमा नैनवाल, भीम सिंह रावत, चैता राणा, कमल जखमोला और गोपीराम बेंजवाल आदि मौजूद थे।