{"_id":"5aa6b1b34f1c1ba6758b4fb1","slug":"152087414818-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर किया नुक्कड़ नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर किया नुक्कड़ नाटक
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चंद्र शेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत दिवस के अवसर पर स्त्री मुक्ति लीग व भारत नौजवान सभा स्मृति संकल्प यात्रा आयोजित कर रही है, जिसके तहत श्रीनगर में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए।
रविवार देर शाम चौरास, भक्तियाना, मस्जिद गली में स्त्री मुक्ति लीग व भारत नौजवान सभा ने नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने महिलाओं की वर्तमान दशा व बेरोजगार युवाओं पर आधारित विषयों पर लोगों का ध्यान खींचा। टीम की सदस्य कविता कृष्ण पल्लवी ने बताया कि स्मृति संकल्प यात्रा 27 फरवरी से हरिद्वार से शुरू हुई थी। यात्रा का समापन 23 मार्च को होगा। पल्लवी ने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों को महिलाओं की वर्तमान स्थिति से जागरूक किया जाएगा। टीम में भारत नौजवान सभा के अपूर्व भी शामिल थे।