{"_id":"5aa2ebff4f1c1ba8768b49e1","slug":"152062692419-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल से ऑनलाइन होंगी सरकारी राशन की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल से ऑनलाइन होंगी सरकारी राशन की दुकानें
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ विकासनगर।
अप्रैल 2018 से प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी राशन की दुकानें ऑनलाइन हो जाएंगी। इसके बाद सिर्फ उन्हीं लोगों को राशन का वितरण होगा। जिनके राशन कॉर्ड आधार से लिंक होंगे। सभी दुकानों को कॉमन सर्विस सेंटर से भी जोड़ा जाएगा। इसके बाद इन दुकानों में बिजली, पानी, प्रमाण-पत्र संबंधी कामकाज भी हो सकेंगे। इन सभी दुकानों में डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भी भुगतान हो सकेगा। इसके लिए इन दुकानों में स्वैप मशीनों को भी रखा जाएगा।
शुक्रवार को इस संबंध में ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने राशन विक्रेताओं को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि जिन कॉर्ड धारकों ने अभी तक अपने कॉर्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है। उनके पास 31 मार्च तक का समय है। जिन परिवारों के पास गैस कनेक्शन नहीं है। वह उपभोक्ता प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत कनेक्शन के लिए इन विक्रेताओं से फॉर्म ले सकते हैं। पूरे प्रखंड में कुल 108 राशन विक्रेता है। इस मौके पर सरकारी गल्ला राशन विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष राममूर्ति गुप्ता, बृज मोहन गुप्ता, अनिल कुमार, मनीष गुप्ता, विनोद कुमार, अजय गुसाईं, राजन डोगरा, मुकेश कुमार, मनोज तोमर, जमशेद अहमद, मुनीर अहमद, राहुल आदि मौजूद रहे।