{"_id":"5aa2bd214f1c1b90778b4900","slug":"1520614926152016-17-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्रों ने वर्ष 2016-17 की छात्रवृति के भुगतान की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीटेक के छात्रों ने वर्ष 2016-17 की छात्रवृति के भुगतान की मांग उठाई
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान के आरक्षित वर्ग के छात्रों ने छात्रवृत्ति की भुगतान को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि छात्रवृत्ति का भुगतान न होने से अब संस्थान की ओर से छात्रों को शुल्क भुगतान के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं, जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने शीघ्र छात्रवृत्ति भुगतान न होने पर क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी।
राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान में अध्ययनरत 24 से अधिक अनुसूचित जाति के छात्रों को अभी तक वर्ष 2016-17 की छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो पाया है। छात्र पंकज कुमार और अरुण कुमार का कहना है कि कई बार छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन आज तक छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो पाया। अब संस्थान की ओर से शुल्क के लिए छात्रों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इधर, समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल का कहना है कि संस्थान के साथ अन्य लाभार्थियों के भुगतान के लिए 79 लाख 41 हजार की धनराशि की मांग की गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलते ही छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया जाएगा। इस मौके पर कमल लोबियाल, भगत सिंह, रोहित कुमार, गुलशन कुमार और मनीष कुमार आदि मौजूद थे।