फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चौंकाने व डराने वाले हैं पीने योग्य जल उपलब्धता के आंकड़े

चौंकाने व डराने वाले हैं पीने योग्य जल उपलब्धता के आंकड़े

Fri, 09 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
चौंकाने व डराने वाले हैं पीने योग्य जल उपलब्धता के आंकड़े
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के पर्यावरण विज्ञान विभाग में जल विकास, संरक्षण एवं प्रबंधन पर जन जागरूकता विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि जल संरक्षण एवं विकास पर विशेषज्ञों की ओर से दिए गए सुझावों पर कार्य करना होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौरास परिसर स्थित पर्यावरण विभाग में गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भू विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त सचिव डा. विपिन चंद्रा ने कहा कि शुद्ध एवं पीने योग्य जल की उपलब्धता के आंकड़े चौंकाने व डराने वाले हैं। हमें जल संरक्षण एवं विकास पर विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों पर कार्य करना होगा। कहा कि भारत सरकार समुद्र के जल को पीने योग्य बनाने के लिए संयंत्र स्थापित कर रही है। लक्षदीप में इसके लिए 3 संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। बताया कि उत्तराखंड के 3 स्थानों पर डाप्लर लगाए जा रहे हैं, जिनमें से मसूरी व पिथौरागढ़ का चयन किया जा चुका है। उत्तराखंड योजना आयोग के सलाहकार एचपी उनियाल ने कहा कि विश्व की एक तिहाई जन संख्या जल संकट के दबाव से गुजर रही है। जल्द ही यह आंकड़ा दो तिहाई पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं वृद्धि की सर्वोत्तम विधि वर्षा जल दोहन है। हमें पारंपरिक विधि जैसे चाल, खाल को पुनर्जीवित करना होगा। कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, डा. एलएन ठकुराल, प्रो. एचसी नैनवाल, प्रो. मोहन पंवार, डा. आलोक गौतम आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed