फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योग विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

योग विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

Fri, 09 Mar 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
योग विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती/ऋषिकेश ।
विज्ञापन

मुनिकीरेती स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसॉर्ट विश्राम गृह में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर राज्यपाल डॉ. केेके पाल ने कहा कि वर्तमान में देश व दुनिया में योग का बेहतर माहौल बना है। इसका श्रेय योग गुरु बाबा रामदेव को जाता है। इस दौरान राज्यपाल ने महोत्सव में साधकों को योग क्रियाओं की तालीम देने वाले योगाचार्यों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि योग की संस्कृति भारत वर्ष में पौराणिक काल से है। योग के प्रचार-प्रसार में संत-महात्माओं की भूमिका अहम रही है। वर्तमान में देश और दुनिया के लोगों में योग के प्रति जो आस्था बढ़ी है, उसका श्रेय योग गुरु बाबा रामदेव को जाता है। बाबा रामदेव ने 70 भाषाओं में योग विद्या की किताबों का प्रकाशन कर योग का माहौल बनाने को भागीरथ प्रयास किए हैं। इसके चलते देश और दुनिया के मानचित्र में तीर्थनगरी ऋषिकेश योग सिटी के नाम से विख्यात हो गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बैंड बीटल्स ग्रुप के सदस्य भी योग के प्रति आकर्षित होकर ही ऋषिकेश आए थे। बीटल्स ग्रुप ने अपने ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित चौरासी कुटिया प्रवास के दौरान अनेक गीतों की रचना कर दुनिया को प्रभावित किया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश और दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से तीर्थनगरी में बीटल्स म्यूजियम स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा आने वाले समय में इस तरह के महोत्सवों के बेहतर आयोजन के लिए अभी से तैयारी शुरू की जाएगी और योग का प्रचार-प्रसार कर भारत को विश्व में योग गुरु के नाम से विख्यात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योग गुरु बाबा रामदेव ने जीवन ही योग है, लिहाजा सब योगी बनें निरोगी बनें और देश के लिए उपयोगी बनें का संदेश दिया। आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि योग आत्मबल को प्राप्त करने का साधन है। उन्होंने योग साधकों से योग विद्या को आत्मसात कर जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, प्रबंध निदेशक ज्योति नीरज खैरवाल, महाप्रबंधक बीए राणा, एमएस बर्निया, क्षेत्रीय प्रबंधक डीएस नेगी, पद्मश्री भारत भूषण, ऊषा माता, प्रेम बाबा, स्वामी सुनील भगत, स्वामी शंकरानंद, मुनिकीरेती नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, विपिन बलूनी, योगी सुरेंद्र सिंह, कमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed