{"_id":"5aa16cbc4f1c1bb6758b456f","slug":"15205288077-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता के बाद खोला परियोजना कंपनी के गेट का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता के बाद खोला परियोजना कंपनी के गेट का ताला
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। आंदोलनकारियों की ओर से एनएचपीसी की कोटलीभेल जल विद्युत परियोजना कंपनी के आवासीय व कार्यालय परिसर के मुख्य गेट पर की गई अनिश्चितकालीन तालाबंदी बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। एनएचपीसी के अधिकारियों व तहसील प्रशासन ने आंदोलनकारियों को मांगों पर वार्ता के लिए 14 मार्च का समय दिया है।
रोजगार व मानदेय भुगतान के साथ ही स्थानीय लोगों को परियोजना कंपनी में काम दिए जाने की मांग के लिए ग्रामीणों ने बुधवार को कंपनी के आवासीय व कार्यालय परिसर के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन तालाबंदी शुरू कर दी थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे तहसीलदार सिंहरूप सिंह नेगी व कंपनी अधिकारियों ने आंदोलनकारियों के साथ वार्ता की। निर्णय लिया गया कि 14 मार्च को एसडीएम की मध्यस्थता में परियोजना कंपनी के मुख्य अभियंता के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता होगी। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक वार्ता नहीं हो जाती, तब तक उनका क्रमिक अनशन जारी रहेगा। इस मौके पर पहाड़ी छात्र सेना प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल, प्रधान नरेंद्र रावत, क्षेप सदस्य उर्मिला देवी, जगदीशचंद्र आर्य, हर्षपाल, रमेश गुसाईं, अरविंद कुमार व बलवंत चौहान आदि मौजूद थे।