{"_id":"5aa16ab74f1c1bbe758b4569","slug":"15205282919-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार हो रहे बजट सत्र के लिए सजने लगा है भराड़ीसैंण का विधानभवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार हो रहे बजट सत्र के लिए सजने लगा है भराड़ीसैंण का विधानभवन
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। गैरसैंण के भराड़ीसैंण में पहली बार हो रहे सरकार के बजट सत्र के लिए निर्माणाधीन विधान भवन सजने लगा है। बजट सत्र और राज्यपाल के अभिभाषण यहां होने से यह कई मायनों में खास होगा। विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र के निरीक्षण के बाद निर्माणदायी संस्था ने इस काम में तेजी ला दी है।
गैरसैंण के भराड़ीसैंण में करीब 100 एकड़ भूमि में 60 विधायक और 60 अफसर आवास के साथ 15 मंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास और 3 विशिष्ट अतिथि आवास का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि विधानभवन निर्माणाधीन है। विधान भवन में टाइल्स, दरवाजे सहित बिजली, पानी और रंग-रोगन और अन्य कार्य गतिमान हैं। निर्माणदायी कंपनी वीकेजे के प्रबंधक नरेंद्र लखचौरा का कहना है कि विधानभवन के रंग-रोगन का काम सत्र शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। विधानभवन के सभा मंडप में सीलिंग का काम किया जा रहा है।
बजट की कमी बनी रोड़ा
एक साल से विधान सभा भवन का निर्माण कार्य कछुवा गति से चल रहा है। यहां पूर्व में एनबीसीसी और वीकेजे कंपनी को करीब 114 करोड़ रुपये निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत किए, लेकिन लागत बढ़ने के चलते निर्माणदायी संस्था ने 52 करोड़ और मांगे। पिछले एक साल से अब तक निर्माणदायी संस्था को सिर्फ 7 करोड़ ही मिल पाए। ऐसे में काम कछुवागति से चल रहा है। वीकेजे के नरेंद्र लखचौरा ने बताया कि बिना धनराशि के काम धीमी गति से हो रहा है। शासन से वार्ता के बाद जल्द पैसा रिलीज होने की उम्मीद है।