{"_id":"5aa16ab64f1c1b8c778b456b","slug":"152052829018-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चार्ज करने के लिए तीन किमी की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल चार्ज करने के लिए तीन किमी की दौड़
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के धल और कांचुला गांव का ट्रांसफार्मर ऊर्जा निगम चौथे दिन भी ठीक नहीं कर पाया। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से शिकायत की लेकिन ऊर्जा निगम के आला अधिकारी ट्रांसफार्मर बदलने के लिए मजदूर नहीं होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। वहीं गांवों में बिजली न होने से से ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी तीन किमी दूर सिलंगी और लंगासू जाना पड़ रहा है।
धलकांचुला के सरपंच दिनेश प्रसाद नगवाल, ग्राम प्रहरी विनोद सिंह, ग्राम प्रधान किरन, उप प्रधान दिगंबरी देवी, महिला मंगल दल उपाध्यक्ष ममता असवाल आदि ने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच मार्च से गांव में बिजली नहीं है। 40 परिवार बिना बिजली के रहे हैं। बिजली न होने से जहां रात में जंगली जानवरों का खतरा बना है, बोर्ड परीक्षा के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जयवीर सिंह तोपाल, युवक मंगल दल के पवन बिष्ट और शिशुपाल सिंह आदि का कहना है कि यदि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता डीएस चौधरी का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए मजदूरों की समस्या बनी है। संबंधित अवर अभियंता से बात की जा रही है। जल्द समस्या को हल किया जाएगा।