फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हड़ताली आंकिक कर्मियों को हटाने के आदेश जारी

हड़ताली आंकिक कर्मियों को हटाने के आदेश जारी

Thu, 08 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
हड़ताली आंकिक कर्मियों को हटाने के आदेश जारी

विज्ञापन
देवाल। साधन सहकारी समिति सचिव परिषद और आंकिक कर्मियों के हड़ताल पर होने से सहायक निबंधक ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। सरकार के निर्देश पर जिला सहायक निबंधक ने जिले के सभी ब्लाकों को सचिवों के कार्य संबंधी दस्तावेज लेकर काम करने के निर्देश दिए, जबकि व्यवस्था पर लगे आंकिक कर्मियों को हटा कर नई विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश समिति के संचालक मंडलों को दिए हैं।

साधन सहकारी समिति के सचिव सातवें वेतनमान, पे ग्रेड 2800 करने सहित तीन सूत्री मांगों और संचालक मंडल के अधीन काम करने वाले आंकिक कर्मी जिला कैडर घोषित करने और न्यूनतम मानदेय देने की मांग को लेकर 19 फरवरी से हड़ताल पर हैं। ऐसे में समितियों में ऋण वितरण सहित वसूली के काम लटके हैं। इस पर जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल ने सभी ब्लाकों में कार्यरत एडीओ को सचिवों के कार्य संबंधी दस्तावेज लेकर काम करने के निर्देश दिए हैं, जबकि जिले की सभी समितियों के संचालक मंडलों को व्यवस्था पर रखे हड़ताली कर्मियों को हटाकर नई विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश जारी किए हैं। देवाल समिति के संचालक मंडल के अध्यक्ष गोविंद सिंह पांगती ने कहा कि सरकार के निर्देश पर जिला सहायक निबंधक ने सभी ब्लाकों के एडीओ और समितियों के संचालक मंडलों को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed