{"_id":"5aa16aaf4f1c1b9a758b456a","slug":"15205282826-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण में आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण में आंदोलन जारी
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण घोषित करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि राजधानी घोषित करने तक आंदोलन जारी रहेगा।
स्थायी राजधानी की मांग को लेकर तहसील के रामलीला मैदान में 41 दिनों से क्रमिक अनशन चल रहा है। यहां अब तक थराली, नारायणबगड, चौखुटिया और बागेश्वर सहित गैरसैंण के 15 से अधिक लोग आमरण अनशन कर चुके हैं। वहीं सोमवार से रामलीला मैदान में खंसर के खीम सिंह रौथाण आमरण अनशन पर डटे हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे स्थायी राजधानी निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट का कहना है कि अलग राज्य की मांग उठने के साथ ही नब्बे के दशक में अलग राज्य की राजधानी गैरसैंण होने पर सहमति बन गई थी, लेकिन राज्य बनने के बाद सरकारों ने गैरसैंण की उपेक्षा की है। बृहस्पतिवार को आंदोलन को समर्थन देने वालों में धनीराम, कमला पंवार, लक्ष्मण सिंह पंवार, महेश चंद्र पांडे, महेशी देवी, त्रिलोक सिंह, वीरेंद्र प्रसाद जोशी, कुंवर सिंह, मंजू बिष्ट और बलवंत सिंह आदि शामिल थे।