फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रूड़की मेयर की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका राज्य सरकार का पूतला

रूड़की मेयर की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका राज्य सरकार का पूतला

Thu, 08 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रूड़की मेयर की गिरफ्तारी के विरोध में फूंका राज्य सरकार का पूतला
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

रुड़की मेयर यशपाल राणा की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में जुुलस निकालकर प्रदर्शन किया और भाजपा सरकार का पुतला फूंका। नगर और ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ता बुधवार को केशवपुरी क्षेत्र में एकत्रित हुए थे। यहां से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता जुुलूस के रूप में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए नगर चौक डोईवाला पहुंचे। इस दौरान भाजपा सरकार के पुतले का दहन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नौटियाल और प्रदेश संगठन सचिव सागर मनवाल ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस से जुड़े जनप्रतिनिधियों पर साजिशन कार्रवाई करा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने आरोप भाजपा सरकार पर युवा और किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदर्शन में युकां नगर अध्यक्ष गौरव मल्होत्रा, विक्रम नेगी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश रावत, सुंदर लोधी, पुरुषोत्तम, भारत भूषण पेले, दीपक प्रजापति, पन्नालाल गोयल, अजय सैनी, लीलावती, मनोज नेगी, नवीन मिश्रा, अजय रावत, सावन राठौर, प्रीयेश वर्मा, राजेश कुुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed