{"_id":"5aa04bd04f1c1b4e588bc6ab","slug":"15204548436-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से राजस्थान निवासी वृद्घ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से राजस्थान निवासी वृद्घ की मौत
Updated Thu, 08 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /ऋषिकेश।
राजस्थान से तीर्थनगरी घूमने आए एक बुजुर्ग की बुधवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम जिला भरतपुर, राजस्थान निवासी शोभाराम 75 पुत्र स्व. मुलीराम स्वर्गाश्रम में गीता भवन आश्रम पहुंचे थे। इसी बीच वह घाट पर पहुंचे और गंगा स्नान करने लगे। अचानक गंगा के तेज प्रवाह की चपेट में आकर बह गए। घाट पर मौजूद लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भिजवाया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने शोभाराम को मृत घोषित कर दिया। एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि शोभाराम के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।