{"_id":"5a9d7cf34f1c1b3f658b6072","slug":"15202708103-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हास्य-व्यंग नाटक से होगा जश्न-ए-विरासत राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हास्य-व्यंग नाटक से होगा जश्न-ए-विरासत राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जश्न-ए-विरासत राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव का शुभारंभ नया थिएटर नाट्य समूह के हास्य व्यंग के चरणदास चोर से किया जाएगा। महोत्सव में तीन राज्यों के 100 से अधिक कलाकार प्रतिभाग करेंगे।
सोमवार को जश्न-ए-विरासत नाट्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजकों नेे जीएमवीएन में पत्रकारवार्ता आयोजित की। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजन समिति के सचिव परवेज अहमद ने बताया कि गढ़वाल विवि के चौरास प्रेक्षागृह में महोत्सव 11 से 15 मार्च तक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 11 मार्च को नया थिएटर नाट्य समूह की ओर से ‘चरणदास चोर’ हास्य व्यंग नाटक का मंचन किया जाएगा। इसमें मुख्य भूमिका में पीपली लाइव के मुख्य किरदार नत्था होंगे। 12 मार्च को नया थिएटर भोपाल मध्य प्रदेश की ओर से सड़क व जमींदारिन पर आधारित नाटकों का मंचन किया जाएगा। 13 मार्च को गढ़वाल विवि लोक कला निष्पादन केंद्र की ओर से प्रेम कहानी पर आधारित ‘कोशी का घटवार’ नाटक को मंचित किया जाएगा। 14 मार्च को अस्मिता थिएटर की ओर से अरविंद गौड़ के नेतृत्व में भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित नाटक का मंचन किया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 15 मार्च को स्वदेश दीपक द्वारा लिखित चर्चित नाटक कोर्ट मार्शल की प्रस्तुति के साथ ही रंगमंच व लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, कमल रावत, महेश गिरी व दीपक भंडारी आदि मौजूद थे।