{"_id":"5a9ad4364f1c1b013e8b4e45","slug":"152009653915-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल विद्युत परियोजना कंपनी कार्यालय में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल विद्युत परियोजना कंपनी कार्यालय में धरना प्रदर्शन
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए धारी-थलीसैंण के अनुसूचित जाति के ग्रामीण धरने पर बैठे। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने दो बार विस्थापन व मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
शनिवार को विस्थापन व मुआवजे की मांग के लिए धारी-थलीसैंण के अनुसूचित जाति के 22 परिवार के ग्रामीणों ने कंपनी मुख्यालय में धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जल विद्युत परियोजना कंपनी ने पूर्ण विस्थापन व मुआवजा दिए जाने का अनुबंध ग्रामीणों से किया था, लेकिन परियोजना निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद अभी तक कंपनी ने न तो मुआवजा दिया है और न ही विस्थापन किया है। ग्रामीण मुआवजा व विस्थापन की मांग के लिए पूर्व में दो बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन दिया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों में शंकर लाल, संतलाल, सुंदर लाल, रीना देवी, सुनीता देवी, पंथा देवी आदि शामिल थे।