{"_id":"5a98321e4f1c1b9b248b7bb6","slug":"15199239689-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ व हेमकुंड के मुख्य यात्रा पड़ाव पांडुकेश्वर में मिलेगी तीर्थयात्रियों को डीजल की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ व हेमकुंड के मुख्य यात्रा पड़ाव पांडुकेश्वर में मिलेगी तीर्थयात्रियों को डीजल की सुविधा
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों की दिक्कतों को देखते हुए चमोली जिला पूर्ति विभाग ने पांडुकेश्वर और बदरीनाथ में चार-चार हजार लीटर के डीजल के भंडारण की व्यवस्था की है। तीर्थयात्रियों को टैय्या पुल और लामबगड़ में बदरीनाथ हाईवे के बंद होने पर वाहनों में डीजल के लिए भटकना पड़ता था। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी इंद्रदेव नौटियाल ने आईओसी को पत्र भेजकर चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले बदरीनाथ धाम में पेट्रोल पंप स्थापित करने के लिए कहा है।
बदरीनाथ हाईवे पर सात स्थानों (कमेड़ा, कर्णप्रयाग, झिरकोटी, सोनला, क्षेत्रपाल, पीपलकोटी व जोशीमठ) पर पेट्रोल पंप हैं। जोशीमठ के बाद माणा गांव तक करीब चालीस किलोमीटर के दायरे में कहीं भी पेट्रोल पंप की सुविधा नहीं है। पूर्ति विभाग ने हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के मुख्य यात्रा पड़ाव पांडुकेश्वर में यात्राकाल में 4000 लीटर डीजल के भंडारण की व्यवस्था कर ली है। यहां पर एक स्थानीय व्यक्ति को भंडारण की डीलरशिप दी गई है। बदरीनाथ में भी पेट्रोल पंप स्थापित होने तक 4000 लीटर के भंडारण की व्यवस्था की गई है। जिला पूर्ति अधिकारी इंद्रदेव नौटियाल का कहना है कि यात्रामार्ग पर तीर्थयात्रियों को डीजल की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।