{"_id":"5a9712514f1c1bf07b8b9ef8","slug":"151985029019200-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 साल बाद बाबा केदार से होगा बाशिक देवता का मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 साल बाद बाबा केदार से होगा बाशिक देवता का मिलन
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/त्यूनी।
करीब 200 साल बाद बाशिक देवता की पालकी का मिलन अप्रैल माह में बाबा केदार से होगा। इसके लिए इन दिनों मेंद्रथ गांव में तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को आयोजन को लेकर गांव स्थित मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक हुई।
बजीर दीवान सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मेंद्रथ, बागी, कूणा, बृनाड़, चौसाल, डेरनाड़, पुरटाड़, नीनूस, कांडा, भूठा, फनार समेत 17 गांव के लोगों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में देवता के चिन्ह पैदल मार्ग से केदारनाथ जाएंगे। जहां पर पवित्र जलस्रोत में देव चिन्हों को स्नान भी कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ढोल-दमाऊ की थाप पर देव चिन्हों को स्नान के लिए केदारनाथ ले जाया जाएगा। इस मौके पर स्याणा किशन सिंह, हरपाल सिंह, सैन सिंह, नारायण सिंह पंवार, ब्रह्मानंद शर्मा, अबीदत्त डोभाल, आत्माराम, प्यारेलाल, लाइक राम, गोविंद राम, प्रदीप कुमार, मोनू डोभाल, हरजीत राणा, अरविंद पंवार, पृथ्वी सिंह, केवल सिंह, दयाल सिंह, मोहन लाल सेमवाल आदि मौजूद रहे।