{"_id":"5a97124c4f1c1b05738ba140","slug":"1519850285722-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद 22 एएनएम सेंटरों के खुलेंगे ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद 22 एएनएम सेंटरों के खुलेंगे ताले
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/त्यूनी।
चकराता ब्लॉक के बंद पड़े 22 एएनएम सेंटरों के खुलने की उम्मीद जगी है। मार्च तक सभी बंद एएनएम सेंटरों में एएनएम की तैनाती कर दी जाएगी। इसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई है।
जौनसार बावर में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य का एक बड़ा प्रतिशत एएनएम सेंटरों पर टीका हुआ है। लेकिन लंबे समय से क्षेत्र के 28 एएनएम सेंटरों पर ताला लटका हुआ है। इन सेंटरों से जुड़े ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए 20 से 30 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। ऐसे में अब इन बंद सेंटरों में एएनएम तैनाती को शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। जिससे लोगों में फिर से बेहतर स्वास्थ्य की आस जगी है। स्थानीय निवासी मातवर सिंह, रतन सिंह, मदन सिंह का कहना है कि सेंटरों में ताला लटका होने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना गर्भवती महिलाओं को करना पड़ रहा है। ऐसे में अब एएनएम तैनाती होने के बाद उन्हें टीकाकरण के लिए लंबी दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएमओ वाईएस थपलियाल ने कहा कि मार्च माह के प्रथम सप्ताह में बंद पड़े केंद्रों के ताले खोल दिए जाएंगे।
इन केंद्रों के खुलेंगे ताले
चकराता प्रखंड अंतर्गत बृनाड़, भटाड़, बागी, भाटगढ़ी, सावड़ा, भंद्रोली, कोटी कनासर, सुजऊ, जाडी, क्वानू, दसेऊ समेत 22 सेंटरों के ताले खुलेंगे।