{"_id":"5a9712484f1c1b4e588bb58e","slug":"151985028118-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूई गद्दा फैक्ट्री में भड़की आग, लाखों का सामान स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूई गद्दा फैक्ट्री में भड़की आग, लाखों का सामान स्वाह
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
सहारनपुर रोड विकासनगर बस अड्डे के समीप स्थित रुई गद्दा फैक्ट्री में आग भड़क उठी। जिसमें लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग ने पड़ोस में स्थित दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए दमकल के चार वाहनों को बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पाकर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की ट्रैफिक को बहाल करने में मदद भी की।
जानकारी के अनुसार दिनेश सैनी और उनका भाई कृपाल सैनी पुत्र रामभरोसे निवासी कल्याणपुर विकासनगर की बस अड्डे के समीप रुई गद्दा फैक्ट्री है। बुधवार दोपहर 12 बजे दोनों भाई फैक्ट्री में रूई को कातने का काम कर रहे थे। इस दौरान मशीन से चिंगारी निकल उठी। जिससे आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग से पूरी फैक्ट्री धधक उठी। पूरा आसमान धुएं के गुब्बार से काला हो गया। आग की लपटों ने आसपास स्थित दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगता देख आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस के साथ ही दमकल कर्मियों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फैक्ट्री के पास भीड़ लगाए लोगों को हटाना शुरू कर दिया। लेकिन घटना के एक घंटे बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच सकी। जिस पर लोगों ने खासा रोष जताया। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री के अंदर रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
फायर ब्रिगेड के लेट पहुंचने पर नाराज हुए विधायक
आगजनी के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिस पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने घटना स्थल पर मौजूद पुलिस कर्मियों को खूब फटकार लगाई। कहा ये क्या मजाक बना रखा है, करीब आधा घंटे से मैं भी घटना स्थल पर खड़ा हूं। लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम का कुछ अता-पता नहीं। घनी आबादी क्षेत्र के बीच में यह आगजनी होती तो अब तक कइयों के घर जल चुके होते। जिसके बाद कोतवाल ने एसएस नेगी ने भी फायर कर्मियों को फोन कर खूब फटकार लगाई। शीघ्र घटना स्थल पर न पहुंचने पर संस्पेंड करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
अवैध रूप से संचालित हो रही रूई फैक्ट्रियां
विकासनगर और आसपास के क्षेत्र में अवैध रूप से आबादी क्षेत्र के बीच में रूई फैक्ट्रियां संचालित की जा रही है। यह रूई फैक्ट्रियां कभी भी किसी बड़े हादसे का रूप ले सकती है। इससे पूर्व भी शहर क्षेत्र के अंतर्गत रूई फैक्ट्रियों में आग भड़क चुकी है। बुधवार को जिस फैक्ट्री में आग भड़की। उसके बगल में ही वेल्डिंग की शॉप भी थी। लेकिन इन दुकानों में भी आगजनी को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं थे।