{"_id":"5a96e4774f1c1b78028b701f","slug":"15198385525-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएड ने सात रन से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएड ने सात रन से जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्पोर्ट्स फेस्ट 2018 में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच में बीपीएड ने विकास क्रिकेट एकेडमी को 7 रन से पराजित किया। निक्की उनियाल मैन ऑफ द सीरिज रहे।
चौरास स्टेडियम में चल रहे स्पोर्ट्स फेस्ट का समापन हो गया है। फाइनल मैच में बीपीएड और विकास क्रिकेट एकेडमी के बीच मुकाबला हुआ। बीपीएड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बीपीएड की टीम 15 ओवर में सिर्फ 85 रन ही बना पाई। रामपाल ने 28 रन मारे, जबकि अखिल और कैलाश ने 3-3 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विकास क्रिकेट एकेडमी की टीम बीपीएड के गेंदबाजों के सामने नहीं टिक पाई। हालांकि एकेडमी के बल्लेबाज अजय के 7 गेंदों में 20 रन ठोकने पर जीत करीब लग रही थी, लेकिन एकेडमी की टीम 79 रन पर ही ढेर हो गई। इंद्रपाल और आकाश ने 3-3 विकेट लिए।
विज्ञापन
फेस्ट के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनूप घिल्डियाल, सचिव एनके जोशी, सौरभ अग्रवाल और लक्की गढ़वाली ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। निक्की उनियाल मैन ऑफ द सीरिज, आशीष गुसाईं बेस्ट बल्लेबाज और रामपाल बेस्ट बॉलर रहे। इस मौके पर शिवांक नेगी, आकाश नेगी, विकास घिल्डियाल और आशुतोष आदि मौजूद थे।