{"_id":"5a96e46c4f1c1b514a8bbcf5","slug":"151983854110-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के पूल्ड हाउस कालोनी, लोनिवि कालोनी और विकास भवन के आसपास के मोहल्लों में दो दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। मोहल्लों में प्राकृतिक जल स्रोतों के न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
महेंद्र रावत, दिलबर सिंह और हेमंत कुमार का कहना है कि होली के त्योहार पर पानी की आपूर्ति ठप होने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। पेयजल आपूर्ति ठप होने के सूचना विभागीय कर्मचारियों को देने के बाद भी दिक्कत दूर नहंी हुई। वहीं सहायक अभियंता अरुण गुप्ता का कहना है कि पेयजल आपूर्ति ठप होने की सूचना नहीं मिली है। यदि मोहल्लों में पेयजल किल्लत है तो इसे शीघ्र ठीक करवाकर बृहस्पतिवार तक पेयजल आपूर्ति सुचारु करवा दी जाएगी।
विज्ञापन