{"_id":"5a96e45e4f1c1b514a8bbcf2","slug":"15198385276-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महा विद्यालय के छात्रों ने दिया अनशन को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महा विद्यालय के छात्रों ने दिया अनशन को समर्थन
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। चार सूत्री मांगों के लिए एनएचपीसी के खिलाफ चल रहे ग्रामीणों के आंदोलन को राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने समर्थन दिया है। छात्रों ने जल विद्युत परियोजना की ओर से अधिग्रहित महाविद्यालय परिसर पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
मानदेय का भुगतान, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने व क्षेत्रीय जनता को सभी कार्यों में प्राथमिकता दिए जाने आदि मांगों के लिए ग्रामीणों का क्रमिक अनशन बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने कहा कि परियोजना कंपनी की ओर से महाविद्यालय परिसर को अधिग्रहित किया गया है, लेकिन परियोजना कंपनी इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट नही कर रही है। इससे महाविद्यालय का विकास अवरुद्ध हो रहा है। आशीष राणाकोटी, विवि प्रतिनिधि बलवंत चौहान, छात्रा प्रतिनिधि शीतल, मनीष रावत, प्रियंका, दीपक बेलवाल, सरिता, राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, सीताराम रानाकोटी, नरेंद्र सिंह, अर्जुन क्रमिक अनशन पर रहे।