{"_id":"5a96e36d4f1c1b462c8bab42","slug":"151983828717-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमीफाइनल में हिमाचल से होगा उतराखंड का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमीफाइनल में हिमाचल से होगा उतराखंड का मुकाबला
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में चल रही 10वीं राष्ट्रीय सीनियर बीच कबड्डी टूर्नामेंट (पुरुष) में उत्तराखंड की टीम ने सेमीफाइनल मेें प्रवेश कर लिया है। उत्तराखंड ने क्वार्टर फाइनल मैच में बिहार को 22 अंकों से हराया।
एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 25 फरवरी से आंध्र प्रदेश के सूर्यलंका बीच बाप्टला में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इसमें 25 राज्यों की पुरुष और 22 राज्यों की महिला टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम भी खेल रही है।
मंगलवार रात प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में उत्तराखंड का मुकाबला झारखंड से हुआ। इस मैच में उत्तराखंड ने 51-26 से जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तराखंड की भिड़ंत बिहार से हुई, जिसमें उत्तराखंड 55-32 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गया। कबड्डी टीम के कोच सतीश बलूनी ने बताया कि सेमीफाइनल मैच में उत्तराखंड का मुकाबला हिमाचल प्रदेश से होगा। टीम में यथार्थ देशवाल, सुरेंद्र सिंह, तुलसी सिंह चौहान, रवींद्र सिंह (कैप्टन), ओम कुमार व अमन चौहान खिलाड़ी हैं, जबकि कृपा राम मैनेजर के रुप में शामिल हैं।