फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिला प्रशासन ने बदरीनाथ हाईवे पर चिन्हित किए 37 डेंजर जोन

जिला प्रशासन ने बदरीनाथ हाईवे पर चिन्हित किए 37 डेंजर जोन

Wed, 28 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने बदरीनाथ हाईवे पर चिन्हित किए 37 डेंजर जोन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला प्रशासन ने बदरीनाथ हाईवे पर गौचर से माणा गांव तक 37 डेंजर जोन चिह्नित किए हैं। इसलिए सुरक्षा के लिहाज से डेंजर जोन पर मैन पावर तैनात की जानी चाहिए। डीएम आशीष जोशी ने अधिकारियों को डेंजर जोन पर साइन बोर्ड लगाने और टोल फ्री नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए।
बुधवार को जिला सभागार में आयोजित चार धाम यात्रा की तैयारी बैठक में डीएम आशीष जोशी ने अधिकारियों को यात्रा शुरू होने से पहले व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने भी माना कि ऑलवेदर रोड परियोजना के कार्य से इस बार यात्रा में बार-बार व्यवधान पैदा होगा। लिहाजा यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को शौचालय, पानी और रहने-खाने की पर्याप्त सुविधा मुहैया कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने बीआरओ और एनएच के अधिकारियों को बदरीनाथ हाईवे और चमोली-मंडल-ऊखीमठ सड़क के सुधारीकरण, डेंजर जोन पर वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त करने, नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग को गड्डामुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। हेमकुंड साहिब मार्ग पर पर्याप्त पेयजल सप्लाई और संचार सुविधा देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन


बिना पंजीकरण हेमकुंड साहिब नहीं जा सकेंगे घोड़े-खच्चर
डीएम आशीष जोशी ने कहा कि गोविंदघाट से बिना पंजीकरण कराए किसी भी घोड़े-खच्चरों को हेमकुंड साहिब यात्रा में शामिल नहीं किया जाएगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एमएस राणा को घोड़े-खच्चरों का रेट लिस्ट भी निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएच के एई को किया बाहर
डीएम ने लोनिवि एनएच रुद्रप्रयाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार के बैठक में शामिल न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने बैठक में शामिल होने पहुंचे एनएच के सहायक अभियंता को हॉल से बाहर भेज दिया। कहा कि एनएच की तीर्थयात्रा को लेकर कार्ययोजना पर बाद में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed