फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निराश्रितों की पेंशन के लिए विभाग के पास नहीं पैसा

निराश्रितों की पेंशन के लिए विभाग के पास नहीं पैसा

Fri, 23 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
निराश्रितों की पेंशन के लिए विभाग के पास नहीं पैसा

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। समाज कल्याण विभाग की ओर से निराश्रितों (परित्यक्ता) के लिए भले की पेंशन योजना शुरू की गई हो, लेकिन चमोली जिले में एक साल से निराश्रितों और किसानों को पेंशन का इंतजार है। कई महिलाओं के लिए पेंशन योजना की स्वीकृति तो कर दी है, लेकिन पेंशन कब मिलेगी इसका जवाब विभाग के पास भी नहीं है। यही नहीं वर्ष 2014 में शुरू हुई किसान पेंशन योजना के तहत भी पेंशनरों को भी पेंशन का इंतजार है।

समाज में पति की ओर से छोड़ी गई महिलाओं या शादी नहीं होने की स्थिति में समाज कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को परित्यक्ता पेंशन दी जाती है। समाज कल्याण विभाग जिले में ऐसी ही 124 महिलाओं को पेंशन के लिए स्वीकृति दी है, लेकिन सात माह से इन पेंशनरों को पेंशन का इंतजार है। वहीं किसान पेंशन के तहत 1053 किसानों को भी विभाग की ओर से पेंशन नहीं मिली। यही नहीं अभिभावक की मौत पर गरीबों को मिलने वाली बीस हजार की आर्थिक सहायता भी विभाग लंबे समय से नहीं दे पा रहा है। मठोली के आरपी जुयाल ने कहा कि जनश्री के तहत एक बच्चे (जिसके माता, पिता की मृत्यु हो गई हो) का आवेदन डेढ़ साल से विभाग के पास जमा है, लेकिन अभी तक सहायता नहीं मिली है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत, कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट का कहना है कि सरकार को गरीबों को दी जाने वाली सहायता की समय-समय पर मॉनीटरिंग और बजट की समय पर व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि लोगों को समय पर लाभ मिल सके। दूसरी ओर जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र लाल का कहना है कि बजट की डिमांड शासन को भेजी गई है। आवंटित होने पर जल्द सभी परित्यक्ताओं और निराश्रितों को पेंशन वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed