{"_id":"5a8efb894f1c1b387b8b8062","slug":"15193201631-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के लिए सशर्त जमीन देंगे जलेथावासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी के लिए सशर्त जमीन देंगे जलेथावासी
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनआईटी के स्थायी कैंपस के लिए प्रस्तावित स्थान ग्राम पंचायत जलेथा के निवासियों ने भूमि का मुआवजा और योग्यतानुसार रोजगार की मांग की है। ग्रामीण शुक्रवार को श्रीनगर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेले में पहुंच रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उक्त दो सूत्री मांगों के संबंध में वार्ता भी करेंगे।
एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के लिए सुमाड़ी में भूमि अधिग्रहण की गई है, लेकिन यहां काफी कम भूमि निर्माण के लिए लायक पाई गई है। इसके बाद प्रशासन ने सुमाड़ी से कुछ किलोमीटर दूर जलेथा में भूमि चिन्हित की है, लेकिन गत 16 फरवरी को दत्ताखेत में आयोजित महापंचायत में जलेथावासियों ने मांगों की लंबी-चौड़ी लिस्ट थमा दी। इसमें ऐसी कई मांगे थी, जो मामले को उलझा सकती थी। इसके बाद बीते दिवस जलेथा में ग्राम प्रधान गुड्डी देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि एनआईटी स्थापना हेतु के लिए जमीन दी जाएगी, लेकिन इसके एवज में प्रत्येक परिवार को संस्थान में योग्यतानुसार नियुक्ति दी जाए। जिस भूमिदाता के पाल्य नाबालिग हैं, उनको 18 साल की आयु पूरी होने पर रोजगार मिले। सरकार अधिग्रहीत भूमि का भूमि स्वामी को मुआवजा दे। इस अवसर पर दिगंबर भंडारी, मनोज कुमार, बलवीर चौहान, सौरभ कुमार, बीना देवी, आरती देवी, हेमंती, प्रभा, परमेश्वरी, कांता, मदन लाल, संतोषी, धनेश्वरी, देवेश्वरी और मालती देवी आदि मौजूद थे।