फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नियमित तैनाती की मांग को लेकर महिला पीआरडी जवानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

नियमित तैनाती की मांग को लेकर महिला पीआरडी जवानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

Thu, 22 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नियमित तैनाती की मांग को लेकर महिला पीआरडी जवानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से महिला पीआरडी को काम न दिए जाने पर उन्होंने कलक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन शुरू किया। महिला पीआरडी ने कहा कि जिले के विभिन्न पुलिस थाना, चौकियों में सुरक्षा और चार धाम यात्रा का जिम्मा संभालकर इसी रोजगार से परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। अब बाहर कर देने और काम न दिए जाने से घर का चूल्हा जलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र दोबारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में तैनाती देने की मांग उठाई।

बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे जिले की सभी महिला पीआरडी शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठ गईं। धरनास्थल पर हुई सभा में संगठन की अध्यक्ष पूनम ने कहा कि जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से उन्हें बाहर किया गया है। प्रदेश सरकार जहां महिला सशक्तिकरण पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, वहीं, चमोली जिले में महिलाओं से बजट का अभाव बताकर रोजगार छीना जा रहा है। रोजगार चले जाने से परिवार के भरण-पोषण की दिक्कतें बढ़ गई हैं। कहा यदि शीघ्र विभाग की ओर से उन्हें तैनाती नहीं दी जाती तो वे आमरण अनशन शुरू कर देंगे। इस मौके पर संगीता, दुर्गेश्वरी, पार्वती, संगीता कपरुवाण, विजया, माहेश्वरी, प्रतिमा टम्टा, विजया, रेखा, सतेश्वरी और उर्मिला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed