फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कल कई संस्थानों के विद्यार्थी करेंगे रक्तदान

कल कई संस्थानों के विद्यार्थी करेंगे रक्तदान

Thu, 22 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
कल कई संस्थानों के विद्यार्थी करेंगे रक्तदान
ब्यूरो/ ऋषिकेश।अमर उजाला फाउंडेशन व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की ओर से स्व. गोविंद लाल नारंग की पुण्य स्मृति में शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में महादान को लेकर विभिन्न संस्थानों के विद्यार्थी व संस्थाओं से जुड़े कार्यकर्ता खासे उत्साहित हैं। नगर निगम स्थित स्व. इंद्रमणी बडोनी सभागार में गुरुकुल आईएएस एकेडमी व अन्य कई संस्थानों के छात्र-छात्राएं रक्तदान महादान में प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि की टीम ने गुरुकुल आईएएस एकेडमी ऋषिकेश व कई अन्य सामाजिक संगठनों से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में सहभागिता की अपील की।
विज्ञापन

गुरुकुल आईएएस के निदेशक हिमित कक्कड़ ने संस्थान में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिविर में संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान टीम ने शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं से भी शुक्रवार को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में सहयोग की अपील की है। क्लब के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए इच्छुक रक्तदाता अमर उजाला ऋषिकेश कार्यालय जैन मार्केट रेलवे रोड, ऋषिकेश और लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि संस्था से मोबाइल नंबर-9412077910 व 9412050633 पर संपर्क स्थापित कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

रक्तदान कर हृदयघात से बचें
ऋषिकेश। हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. आशीष जैन ने 23 फरवरी को अमर उजाला फाउंडेशन व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि द्वारा आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान के इच्छुक लोगों से कुछ बातों को ध्यान में रखने की सलाह दी है। बताया कि 18 से 65 वर्ष और 45 किलो वजन वाले कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं से रक्तदान से 24 घंटे पहले शराब, दर्द निवारक दवा के सेवन से बचने की सलाह दी है। बताया कि रक्तदाता के रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा 13 मिलीग्राम से अधिक होनी चाहिए। नियमित रूप से रक्तदान करने वाले व्यक्तियों में हृदयाघात, कॉलेस्ट्रोल की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed