फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महा विद्यालयों का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

महा विद्यालयों का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू

Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
महा विद्यालयों का सात दिवसीय एनएसएस शिविर शुरू
श्रीनगर/देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी और जयदयाल अग्रवाल संस्कृत महाविद्यालय श्रीनगर के एनएसएस के छात्रों के सात दिवसीय शिविर बुधवार को शुरू हुए। दोनों शिविरों में ग्रामीणों को भारत स्वच्छता मिशन के प्रति जागरूक किए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय चंद्रबदनी (नैखरी) का सात दिवसीय एनएसएस शिविर ग्राम पंचायत कंयाड़ी में शुरू हुआ है। शिविर का शुभारंभ करते हुए केंद्रीय गढ़वाल विवि के प्रो. जयकृष्ण तिवाड़ी ने स्वयंसेवकों से आधुनिक संचार माध्यमों के सदुपयोग करने को कहा। प्रभारी प्राचार्य डा. एसएस बलूड़ी ने स्थानीय उत्पादों को रोजगार से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के तहत ग्रामपंचायत कंयाड़ी में स्वच्छता अभियान, जागरूकता व गांव का हर पहलुओं से सर्वेक्षण कर आंकड़े जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर जयदयाल अग्रवाल संस्कृत महाविद्यालय श्रीनगर का एनएसएस शिविर ग्राम पंचायत दिगोली में शुरू हुआा। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी सुनील प्रसाद फोंदणी व प्राचार्य जगदीश प्रसाद सकलानी ने स्वयंसेवकों को स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने को कहा। कहा कि सात दिनों तक आयोजित होने वाले शिविर में स्वच्छता अभियान के साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed