{"_id":"5a8daa134f1c1ba1268bbb8b","slug":"15192337724-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरामेडिकल संस्थानों पर सख्त हुआ गढ़वाल विवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामेडिकल संस्थानों पर सख्त हुआ गढ़वाल विवि
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय से संबद्ध पैरामेडिकल संस्थानों पर विवि प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। मान्यता को लेकर कुछ पैरामेडिकल संस्थान विवादों के घेरे में हैं। विवि प्रशासन ने पैरामेडिकल संस्थानों की मान्यता और वैधता की जांच के लिए गठित कमेटी के साथ इस संबंध में बैठक आयोजित की। बैठक में लिए गए फैसले को विवि प्रशासन सार्वजनिक नहीं कर रहा है।
गढ़वाल विवि से संबद्ध कुछ पैरामेडिकल संस्थान बिना मान्यता के पाठ्यक्रम संचालित किए जाने को लेकर विवादों में है। बताया जा रहा है कि कुछ संस्थानों ने मान्यता लिए बिना पाठ्यक्रमों में प्रवेश किए थे। बाद में इन पाठ्यक्रमों की परीक्षा भी आयोजित करा दी गई थी, जिसे लेकर विवि में काफी विवाद भी हुआ था।
अब गढ़वाल विवि पैरामेडिकल संस्थानों पर सख्त हो गया है। बुधवार को विवि प्रशासन और पैरामेडिकल संस्थानों की जांच के लिए गठित कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बताया जा रहा है कि बैठक में निर्णय लिया गया कि विवि से संबद्ध सभी पैरामेडिकल संस्थानों की संबद्धता और वैधता की जांच की जाएगी, साथ ही इन संस्थानों में संचालित हो रहे पाठ्यक्रमों की मान्यता की जांच भी की जाएगी। जांच के बाद कमेटी रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंपगी। हालांकि विवि प्रशासन इस संबंध में कुछ स्पष्ट नहीं बता रहा है।