{"_id":"5a8da9284f1c1bc83b8b81fa","slug":"151923353614-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की सद्बुद्घि के लिए धरनास्थल पर कर रहे हैं भजन कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की सद्बुद्घि के लिए धरनास्थल पर कर रहे हैं भजन कीर्तन
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाए जाने की मांग को लेकर राजधानी निर्माण संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन और भूखहड़ताल बुधवार को भी जारी रहा। रविवार से अनशन पर बैठे चौखुटिया के रवि भारती का बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो उनका एक किलो वजन कम पाया गया। उनका बीपी सामान्य है जबकि डिहाइड्रेशन की शिकायत मिली है। मंगलवार से अनशन पर बैठे बनारस निवासी छात्र नेता प्रवीण सिंह का स्वास्थ्य सामान्य मिला।
धरना-प्रदर्शन के बाद आंदोलनकारी हर रोज शाम को सरकार की सद्बुद्धि के लिए भजन कीर्तन कर रहे हैं। समिति का कहना है कि गैरसैंण राजधानी बनाए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इधर समिति के पूरन सिंह नेगी ने कहा कि विभागीय कर्मी अनशनकारियों के स्वास्थ्य की जांच में लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य कारणों से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी छोड़ने वाले सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश में सहारनपुर मिलाए जाने की चिंता है, लेकिन 18 वर्षों से प्रदेश की राजधानी नहीं बनी इसकी चिंता नहीं है। बुधवार को धरना देने वालों में समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, धनीराम, लक्ष्मण पंवार, कमला पंवार, गीता बिष्ट, मोहन चंद्र, जगदीश चंद्र, विनोद पंवार, धूमा देवी, सुरेंद्र धीमान, पुरुषोत्तम असनोड़ा, धन सिंह शाह, जसवंत सिंह, इंद्र सिंह आदि शामिल थे।