{"_id":"5a8c83a54f1c1b0a7b8b843b","slug":"151915839617-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में राज्य आंदोलकारियों के लिए हो कोष स्थापना.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में राज्य आंदोलकारियों के लिए हो कोष स्थापना.
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच ने शोकसभा आयोजित कर राज्य आंदोलनकारी बाबा बमराड़ा को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से बजट में राज्य आंदोलनकारी कोष स्थापना की मांग की।
डाकपत्थर रोड पर आयोजित कार्यक्रम में मंच के महासचिव जयकृष्ण सेमवाल ने कहा कि बमराड़ा ने राज्य आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के लिए भी वह संघर्षरत रहे। राज्य निर्माण में उनके अविस्मरणीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। चंदा जुटा उनका अंतिम संस्कार करना राज्य आंदोलनकारियों का अपमान है। उन्होंने राज्य आंदोलनकारी कोष की स्थापना न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर अध्यक्ष सुुरेंद्र कुुकरेती, आत्माराम यादव, नंदलाल, देवेश्वरी विडालिया, राधाकृष्ण लखेड़ा, सोहन लाल यादव, अमजद मिर्जा, महबूब आदि शामिल रहे।