{"_id":"5a8c839a4f1c1b462c8b91a7","slug":"151915838415-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में उच्चाधिकारियों के न आने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में उच्चाधिकारियों के न आने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/विकासनगर।
क्षेत्र पंचायत विकासनगर की बैठक में बिजली, पानी, सिंचाई और कृषि से जुड़े मुद्दे छाए। बैठक में विभागों से संबंधित उच्चाधिकारियों के न पहुंचने पर सीडीओ जीएस रावत ने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में ग्राम्य विकास विभाग और लोनिवि देहरादून के अधिकारी शामिल नहीं हुए।
ब्लॉक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। बीडीसी सुभाष चंबेल ने अधर में लटके उदियाबाग के खाले के निर्माण कार्य का मुद्दा उठाया। कहा लंबे समय से खाले का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है जबकि, इसके लिए नाबॉर्ड के तहत धनराशि तक आवंटित हो चुकी है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उन्होंने अपर अवर अभियंता अनिल कुमार पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाया। ब्लॉक प्रमुख ने अभियंता को क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत लांघा के प्रधान आनंद कुमार ने लांघा क्षेत्र में पशु चिकित्सालय खोलने की मांग की। कहा लंबे समय से स्थानीय लोग पशु चिकित्सालय खोलने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए प्रस्ताव तक भेजा जा चुका है। लेकिन अब तक पशु चिकित्सालय नहीं खुल सका है। तौली के प्रधान गुमान सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बिछाई गई नई पेयजल लाइन में अब पानी नहीं छोड़ा गया है। जिस पर सहायक अभियंता एसके श्रीवास्वत ने शीघ्र लाइन चालू करने का आश्वासन दिया। प्रधान ने गांव में क्षतिग्रस्त पुलिया को भी शीघ्र ठीक करने की मांग कही। जनप्रतिनिधियों ने होरावाला में खड़े जर्जरहाल पेड़ों के कटान की भी मांग की। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख मोहम्मद खालिद, डीडीओ प्रदीप कुमार पांडेय, बीडीओ डीएस झिंग्वाण, जल संस्थान के सहायक अभियंता एसके श्रीवास्तव, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बीएस नेगी, अपर अवर अभियंता अनिल कुमार, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, सहायक अभियंता एके उनियाल, रेंजर सहसपुर कुलदीप सिंह पंवार, बीआरसी मनोज राठौर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी पांडेय, एडीओ सहकारिता अनिल पंवार आदि मौजूद रहे।