{"_id":"5a8c83964f1c1b410b8ba22f","slug":"15191583811525-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मई को खुलेंगे श्रीहेमकुंड साहिब धाम के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मई को खुलेंगे श्रीहेमकुंड साहिब धाम के कपाट
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। सिख श्रद्धालुओं के पवित्र धाम श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 25 मई को खुलेंगे। हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट कमेटी ने कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी है। बीते वर्ष एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका था। ट्रस्ट की ओर से इस साल श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक इजाफा होने की उम्मीद जताई गई है।
उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं श्री हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा के मुताबिक ट्रस्ट की बैठक के बाद श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि तय कर दी गई है। बताया कि 25 मई से श्रद्धालुओं के लिए धाम के कपाट खोले जाएंगे। बताया कि ट्रस्ट श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग में विभिन्न पड़ावों पर मुकम्मल इंतजाम करने में जुट गया है।
लक्ष्मणझूला रोड स्थित श्री हेमकुंड गुरुद्वारा के प्रबंधक दर्शन सिंह ने बताया कि धाम तक जाने वाले यातायात और पैदल मार्ग की व्यवस्थाएं इस साल गत वर्ष से काफी बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में दिसंबर व जनवरी माह तक बर्फबारी होती थी, मगर इस साल फरवरी प्रथम सप्ताह में धाम में बर्फबारी हुई है, जिसके मद्देनजर इस बार मौसम के कारणों से श्रद्धालुओं को दिक्कतें हो सकती हैं। फिर भी ट्रस्ट अपनी ओर से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए जुट गया है।