{"_id":"5a8c83864f1c1ba0268bb510","slug":"15191583659100-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से सेब के 100 फलदार पेड़ स्वाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से सेब के 100 फलदार पेड़ स्वाह
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/त्यूनी।
बास्तिल गांव के पास जंगल में भड़की आग ने सेब के बागान का रुख कर लिया। जिससे 100 फलदार पेड़ पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आग से एक कोठार को भी आंशिक क्षति पहुंची है। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई हैं।
गांव स्थित हरटाड़ धार में पंचम सिंह राणा और कल्याण सिंह के सेब के बागान हैं। मंगलवार दोपहर गांव के पास स्थित जंगल में आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने हरटाड़धार स्थित खेड़ा का रुख कर लिया। आग की चपेट में आकर पंचम सिंह राणा के 60 और कल्याण सिंह के 40 सेब के पेड़ पूरी तरह जलकर राख हो गए। पूरा आसमान धुएं के गुब्बार से ढक गया। आग की लपटे उठता देख ग्रामीणों ने बागान की ओर दौड़ लगा दी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की खासा कोशिश की। लेकिन कुछ ही देर में पेड़ पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। आग ने खेड़ा निवासी भाव सिंह के कोठार को भी चपेट में ले लिया। लेकिन समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। भाव सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आकर बर्तन और थोड़ा बहुत जरूरी सामान जल गया। तहसीलदार स्वराज सिंह तोमर ने कहा कि राजस्व उपनिरीक्षक से क्षति आंकलन की रिपोर्ट मांगी गई है।