{"_id":"5a8c5b514f1c1b9b248b626a","slug":"151914807120-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी के नाम पर होगा मलेथा रेलवे स्टेशन का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी के नाम पर होगा मलेथा रेलवे स्टेशन का नाम
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। मलेथा में बनने वाला रेलवे स्टेशन वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी के नाम से होगा। जबकि डीआरएन-चौरास (देवली, रानीहाट व नैथाणा-चौरास) के नाम पर भी रेलवे स्टेशन होगा। विभाग जल्द ही इन स्थानों पर साइन बोर्ड लगा देगा। उक्त निर्णय रेलवे विभाग, स्थानीय प्रशासन व प्रभावित ग्रामीणों की बैठक में लिया गया।
मंगलवार को एसडीएम कार्यालय सभागार में तहसील प्रशासन, रेलवे विभाग व ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों के समक्ष मांग रखी कि रेलवे स्टेशन का नाम रानीहाट नैथाणा के नाम पर हो। उसके अलावा कब्जाधारियों को सीधे मुआवजा दिए जाने व शिक्षित बेरोजगारों को योग्यता के अनुसार रोजगार दिए जाने की मांग भी की गई। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि राजस्व विभाग व रेलवे विभाग मामले को उलझा रहे हैं। रेलवे के उपमहा प्रबंधक डा. शिव कुमार शर्मा ने कहा कि रानी हाट में बनने वाले स्टेशन का नाम वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी रखे जाने तथा देवली, रानीहाट व नैथाणा-चौरास के नाम पर रेलवे स्टेशन का नाम डीआरएन चौरास रखे जाने पर सहमति बनी है। मुख्य परियोजना प्रबंधन ने ग्रामीणों की इस मांग को मान लिया है। विभाग जल्द ही इन स्थानों पर साइन बोर्ड लगा देगा। एसडीएम नूपुर वर्मा ने बताया कि प्रभावित ग्रामीणों की 45 शिकायतें सुनी गई। तहसीलदार हरिहर उनियाल, संजय रावत, विनोद चौहान, चरण सिंह, गोविंद सिंह, देवेंद्र बलूनी व बीर सिंह आदि मौजूद थे।