फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मांगों के लिए गुरिल्लाओं ने रैली निकाल कर जताया आक्रोश

मांगों के लिए गुरिल्लाओं ने रैली निकाल कर जताया आक्रोश

Tue, 20 Feb 2018 11:01 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
मांगों के लिए गुरिल्लाओं ने रैली निकाल कर जताया आक्रोश
श्रीनगर। नौकरी, पेंशन और स्वयं सेवकों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की मांग के लिए प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने रैली निकालकर तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री आवास सहित विधायकों का घेराव करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को मांगों के लिए एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के संमुख एसएसबी स्वयं सेवक (गुरिल्ला) संगठन का धरना 233वें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी के नेतृत्व में गुरिल्लाओं ने धरना स्थल से तहसील मुख्यालय तक नारेबाजी करते हुए रैली निकाली, जिसके बाद एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व एसएसबी के महानिदेशक को मांगों का ज्ञापन भेजा गया। धरना स्थल पर आयोजित बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष डालाकोटी ने कहा कि गुरिल्ला संगठनों की ओर से जगह-जगह धरना प्रदर्शन किए जा रहेे है, लेकिन एकता व कुछ लोगों की निष्क्रियता के चलते सरकार भी मांगों पर कार्रवाई करने के बाद उसको धरातल पर नही उतार पा रही है। कहा की तीन वर्ष पूर्व प्रदेश सरकार ने गुरिल्लाओं को स्वेच्छिक आपदा प्रबंधन में नौकरी देने का शासनादेश जारी किया था, लेकिन आज तक गुरिल्लाओं की भर्ती प्रक्रिया शुरू नही हो पाई है। चेतावनी दी कि अगर मांगों पर शीघ्र गौर नहीं किया गया तो फिर से गुरिल्लाओं को संसद कूच के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इस मौके पर संगठन के ब्लाक अध्यक्ष कुशल सिंह पंवार, दिनेश गैरोला, मान सिंह नेगी, विक्रम सिंह, हिम्मत सिंह महर, वेद प्रकाश, राकेश रावत, कमलेश मिश्रा, राकेश रांगड़, भूपेंद्र, लक्ष्मी, संगीता, सरिता, राजकुमारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed